मेष – गोचर कुंडली में चंद्रमा की अच्छी स्थिति के कारण आपको थोड़ा सुख भी मिल सकता है। आप काफी उत्साहित हो सकते हैं। कई तरह की जिम्मेदारियों में भी आप व्यस्त हो सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कानून और पैसों के बारे में ठोस और सकारात्मक बातचीत हो सकती है। कोई पुराना काम भी निपटा सकता है। मकान के नक्शे में कुछ फेरबदल करने या कोई प्लानिंग बदलने का विचार हो सकता है। संतान से सहयोग मिल सकता है। विवाह प्रस्ताव मिलने के भी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को इनकम के नए सोर्स भी मिल सकते हैं।
वृष – परफॉर्मेंस देने का दिन है। बॉस या अधिकारी आपकी प्रतिभा को पहचान सकते हैं। कार्यक्षेत्र में होने वाले बड़े काम का नतीजा आपकी बुद्धि और षडयंत्र से कुछ दिन बाद ही सामने आ सकता है। चंद्रमा आपकी ही राशि में है। नया प्रेम संबंध भी आज शुरू हो सकता है। आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चल सकती है। प्रेमी और संतान को लेकर बहुत पजेसिव भी हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। नई नौकरी की बात भी आज आपको पता चल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है।
मिथुन – चंद्रमा आज गोचर कुंडली के बारहवें भाव में है। सीधी और साफ बात से आपको फायदा हो सकता है। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी तेज हो सकती हैं। बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं। आसपास या साथ के लोगों को किसी खास काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी कुछ कम हो सकती है। आपके कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं। आज आप अच्छा अनुभव करेंगे। शैय्या सुख भी मिल सकता है।
कर्क – चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। आपका ध्यान परिवार और पैसे पर ही होगा। खुद की इमेज की चिंता करें। हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करें। आपके सारे काम सहज ढंग से और समय पर निपट भी सकते हैं। आपको ऑफिस में कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। कामकाज में व्यस्तता ज्यादा हो सकती है। आप अपनी भावनाएं और विचार जताने का कोई मौका नहीं चूकेंगे। चीजें धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। माता-पिता, भाई-बहन आदि का सहयोग भी आपको मिल सकता है।
सिंह- आज व्यावहारिकता पर जोर रहेगा। अपने कामकाज पर ध्यान दें। बिना डिस्टर्ब हुए काम करने की क्षमता के कारण आप अपने काम में पूरी तरह सफल भी हो सकते हैं। आज आप अपने कामकाज को लेकर सकारात्मक और व्यावहारिक भी हो सकते हैं। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। रोजमर्रा के कामकाज में अपोजिट जेंडर की मदद मिल सकती है। साथ काम करने वाले या आसपास का कोई व्यक्ति आपके स्वभाव और व्यवहार से प्रभावित होगा। बॉस से कई बार बातचीत भी हो सकती है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग हैं। नए दोस्त बनेंगे। पुराने दोस्तों से भी बातचीत या मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। सभी से प्रेमवत व्यवहार रहेगा। आसपास और साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है।
कन्या – गोचर कुंडली में चंद्रमा किस्मत के घर में रहेगा। आपके लिए दिन अच्छा है। कोई नई जमीन या मकान खरीदने का विचार भी बन सकता है। निवास या काम करने की जगह में बदलाव करने का भी मूड बन सकता है। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में आ सकता है। आपको यह ध्यान रखना होगा कि अपनी जिम्मेदारी जरूर पूरी करें। कामकाज में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। ऑफिस में किसी जटिल स्थिति को पूरी तरह सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। सोचे हुए काम आज ही पूरे कर लें तो आपके लिए अच्छा होगा। कोई ऐसे काम की योजना सामने आ सकती है। जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।
तुला- आपकी तकनीकी या भावनात्मक समस्याएं सुलझ सकती हैं। कोई राज की बात भी आज आपको पता चल सकती है और इससे आपके मन में कई दिनों से चला आ रहा तनाव खत्म होने के योग हैं। आपको कई मामलों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती हैं और उनकी चिंता भी करनी होगी। जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कुछ त्याग भी आपको करना पड़ सकता है। जो चीजें आपके लिए वास्तव में खास हैं, उनको लेकर आपको कोई समझौता करने की जरूरत नहीं है। आप अचानक कोई फैसला कर सकते हैं।
वृश्चिक – कोई खुशखबरी मिल सकती है। अधूरे और रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। सामाजिक कामों में आपको सफलता मिल सकती है। खास लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। खुद पर नियंत्रण रखें। किसी सहकर्मी के साथ मिलकर किए गए काम में आप बहुत सफल रहेंगे। आपका ध्यान बार-बार अपने साथ काम करने वाले लोगों पर या दोस्तों के साथ मिलने वाले कार्यक्रम पर हो सकता है।
धनु- आगे बढ़ने के लिए आपको एक से ज्यादा मौके मिलने की संभावना बन रही है। पैसों के हर मामले पर आप बारीकी से विचार कर लें। चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में रहेगा। सकारात्मकता रखें। कुछ खास काम आज पूरे हो सकते हैं। अपनी संवेदनशीलता पर कंट्रोल करें। तनाव की स्थितियों को हंसी-मजाक से टाल दें। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ हुए पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। भविष्य के लिए करने की कोशिश करेंगे। कॉन्फिडेंस के साथ रोजमर्रा के काम निपट सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होने के योग हैं। आपकी इनकम सामान्य रहेगी।
मकर – चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। मकर राशि के चंद्रमा से अचानक फायदा हो सकता है। कामकाज में मन लगेगा। सकारात्मक रहें। जो भी बात मन में आएगी, आज आप उसे तुरंत कहने की कोशिश करेंगे। कुछ भी कहने के पहले विचार जरूर कर लें। आपकी बात बहुत से लोगों को पसंद भी आएगी। पैसों के मामलों को चतुराई से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। घर के बारे में आपकी योजना भी कारगर साबित हो सकती है। रोजमर्रा के काम अटकेंगे नहीं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।
कुंभ- चंद्रमा के प्रभाव के कारण आप थोड़े चंचल रहेंगे। माता का सुख भी मिल सकता है। समय के साथ सब ठीक भी हो जाएगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। रुके हुए काम पार्टनर की मदद से पूरे हो सकते हैं। हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। आज आप जिसे अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं, वह भी आपकी बातें समझ जाएगा। अपने मन की सुनें तो सब ठीक रहेगा। इनकम और खर्चा भी बराबर रहेगा।
मीन- दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलने की संभावना बन रही है। अचानक कोई खास काम भी आपको करना पड़ सकता है। आज ऐसे ही कामों को शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं। आप ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। कोई नई भावनात्मक शुरुआत भी होने की संभावना बन रही है। आज होने वाले ज्यादातर फैसले आपके ही फेवर में हो सकते हैं। परिवार की जरूरतों और कामकाज के लिए आपको काफी समय देना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी तनावपूर्ण स्थिति से बचने के लिए अपनी बात साफ करना और दूसरों की बात समझ लेना आपके लिए ज्यादा कारगर हो सकता है। अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए आप कड़ी मेहनत भी करेंगे। प्रेमी से आज आप अपने मन की बात कह सकते हैं। अधिकारी भी आपसे खुश हो सकते हैं।


No comments:
Post a Comment