Advertisement

advertisement

7 सितंबर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष- आज आप में कामकाज निपटाने की एनर्जी बहुत रहेगी। मन पर कंट्रोल रखें। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में हो सकता है। किसी काम के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत भी आपको करनी पड़ सकती है। खुद पर ध्यान दें। बॉडी लेंग्वेज और आदतों में कुछ जरूरी बदलाव हो सकते हैं। लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आप कोई नई चीज सीख सकते हैं। जिससे आगे चलकर आपके काम आसान हो सकते हैं। आज आप प्रेमी से अपने मन की बात भी कह सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। पुराने मामलों को लेकर भी यात्रा हो सकती है। आप किसी काम में कुछ ज्यादा ही बिजी हो सकते हैं। अधिकारियों से भी कामकाज में सहयोग मिल सकता है।

वृष – सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम निपट भी सकते हैं। काम पर बार-बार विचार करने का मौका मिल सकता है। पर्सनल लाइफ भी अच्छी रहेगी। दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा और उतना ही फायदा होने के भी योग हैं। नौकरीपेशा लोग नई योजनाएं बना सकते हैं। आगे बढ़ने की कोशिश भी करेंगे। अपने दोस्तों और मददगार लोगों की इज्जत करें। उनको सम्मान दें। किसी दोस्त को गिफ्ट भी दे सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। दोस्तों की मदद से कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं।

मिथुन – ऑफिस में साथ काम करने वाले और बड़े लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होने के योग बन रहे हैं। इसमें आपको खुशी मिल सकती है। कुछ नया भी सीख सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपके विचारों को भी महत्व दिया सकता है। कोई दोस्त या साथ काम करने वाला आज कन्फ्यूज भी हो सकता है। आज आप किसी दोस्त के निजी मामले में भी मदद करेंगे। करीबी दोस्तों और खास लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आप काफी बिजी भी हो सकते हैं। आप अपने कॉन्टैक्ट्स अपडेट कर सकते हैं। पुरानी बातों भी आपको याद आएंगी। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे कर सकते हैं। आज आप लोगों की मदद करेंगे और खुश भी होंगे। किसी चाहने वाले से मुलाकात या बातचीत होने के भी योग बन रहे हैं

कर्क- हर काम को धैर्य और समझदारी से निपटाने की कोशिश करें। इस राशि के कुछ लोग रोजगार की तलाश में रहेंगे। टेक्निकल फील्ड वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी से मदद मांगनी हो, तो संकोच न करें। कोई पुरस्कार भी आज आपको मिल सकता है। गोचर कुंडली के भाग्य भाव में चंद्रमा होने से आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके लिए दिन बहुत हद तक सकारात्मक भी हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है। आसपास और साथ वाले लोग आपके लिए सकारात्मक रहेंगे। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम भी आज पूरे हो सकते हैं। आप जोश और पूरी मेहनत से काम करेंगे तो जो भी काम हाथ में लेंगे उनमें सफल हो सकते हैं। लोगों की नजर आप पर रहेगी। जमीन-जायदाद में रुचि बढ़ सकती है। आपका मन भी थोड़ा चंचल हो सकता है। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परेशानियों से निपट सकते हैं। आवेश और उत्तेजना पर कंट्रोल करें।

सिंह- कुछ नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। इनसे आपका आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ सकता है। घर से दूर हैं, तो घर की याद आ सकती हैं। घर के कुछ काम आज फोन पर ही निपटा लेंगे। बहुत से मामले आपके ही फेवर में रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने के मौके भी मिल सकते हैं। ज्यादातर मामलों में दिन सामान्य रहेगा। पार्टनरशिप के कारण जरूरी काम पूरे हो जाएंगे।

कन्या- अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती है। आपको थोड़ी सुस्ती भी महसूस होगी। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा हो सकता है। स्वतंत्रता से काम करने के बारे में विचार करेंगे तो फायदा हो सकता है। बिजनेस की शुरुआत सुस्त रहेगी। धीरे-धीरे कामकाज में गति आ सकती है। बहुत से काम लगभग आपाधापी की स्थिति में ही पूरे हो सकते हैं। संतान के कामकाज पर नजर रखनी होगी। संतान को समय भी देना पड़ सकता है। बड़े सपने देखेंगे, लेकिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा। उच्च और बौद्धिक वर्ग में सम्मान मिल सकता है।

तुला – बिगड़े हुए काम और स्थितियों को कोशिश कर के सुधार सकते हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। नए संबंधों से फायदा हो सकता है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। कामकाज और उसके लिए जरूरी लोगों को समझें। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आ सकती है। प्रेमी या किसी करीबी दोस्त के साथ आपकी बोलचाल लगभग बंद थी, तो आज शुरू हो सकती है। राजनीतिक और सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा हो सकता है। बिजनेस और और नौकरी में कॉम्पिटीशन भी बढ़ सकता है।

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो जल्दी ही सफल हो सकते हैं। ऑफिस के कुछ काम निपटाने के लिए आपको अपने रुटीन में भी बदलाव करने पड़ सकते हैं। बिजनेस करने वालों को जितना काम मिलता जाए, उतना ही स्वीकार करते जाएं। एक-एक कर के काम निपटाएं। नए कामकाज की योजना बन सकती है। जो भी बात कहें, साफ और सटीक तरह से कहें। किसी तरह का निवेश करने के पहले ठीक से चेक कर लें। मेहनत का पूरा फल भी आपको मिल सकता है। आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। आपके कामकाज की क्षमता और बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है।

धनु- आपकी व्यावहारिकता पर भावुकता हावी हो सकती है। अपनी सभी योजनाएं और विचार अच्छी तरह दूसरों को समझा सकते हैं। जिससे आपको मदद मिलेगी और आप सफल हो सकते हैं। आपको आने वाले दिनों में फायदा भी हो सकता है। पुरानी समस्या का कोई नया ही पहलू आपके सामने आ सकता है। ऑफिस के अधूरे काम निपटाने के लिए दिन ठीक कहा जा सकता है। रोमांस के लिए भी दिन अच्छा है। पार्टनर आपकी बात मानेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में आपका महत्व और प्रभाव बढ़ सकता है।

मकर – अपना व्यवहार जितना लचीला रखेंगे, उतने ही सफल हो सकते हैं। शांति से निजी जीवन के बारे में विचार करें। परिवार को लेकर ज्यादा ही पजेसिव हो सकते हैं। परिवार की जरूरतों और चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखानी होगी। परिवार के साथ पुरानी अनबन भी खत्म हो सकती है। लचीले व्यवहार के दम पर साथ काम करने वालों के साथ समझौता हो सकता है। ऑफिस के काम ज्यादा रहेंगे। सेहत पर ध्यान देना चाहिए। दोस्तों और भाइयों के साथ समय बीतेगा। आपकी परेशानी ज्यादा समय की नहीं रहेगी। आलस्य छोड़कर एक-एक करके काम हाथ में लें और काम समय पर करें। कोशिश और दूरदर्शिता से आपको मदद मिल सकती है।

कुंभ- धन लाभ हो सकता है। नई ऊर्जा भी महसूस हो सकती है। आपके जीवन में जो भी लोग महत्वपूर्ण हैं, उनके साथ आपकी मुलाकात या फोन पर भी बात हो सकती है। किसी भी तरह की बातचीत, इंटरव्यू या सौदेबाजी के लिए दिन अच्छा हो सकता है। दोस्तों और साथियों के दम पर आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। कुछ जिम्मेदारियां आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। पुराने और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। अधूरे काम पूरे होने की संभावना बन रही है। भूमि-संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना भी आपके सामने आ सकती है।

मीन – बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छी प्लानिंग से सफलता मिल सकती है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। पैसों के लिहाज से दिन अच्छा साबित हो सकता है। नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं। कामकाज में जितनी मेहनत करेंगे, उतनी तारीफ और सम्मान भी आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ रखें। इससे आपको फायदा हो सकता है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के नए मौके भी मिल सकते हैं। ध्यान रखें कि नौकरी और निजी जीवन के मामलों में आप जो भी फैसला करेंगे, उसका असर लंबे समय तक हो सकता है। दोस्त आपसे प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी से प्यार से पेश आएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो सकती है।

No comments:

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib