*श्री मेरु टॉवर के प्रांगण में पत्रिका लेखन महोत्सव सम्पन्न*
〰〰〰〰〰〰〰
* जन जन के आस्था केन्द्र, राष्ट्रसन्त, आचार्य देव श्री चन्द्राननसागर सुरीश्वरजी म. सा.आदि श्रमण श्रमणी वृन्द के पावन सान्निध्य में आसोज वदी 14 शनिवार दि.29/10/2017 को मेरु टॉवर के पावन प्रांगण में नवनिर्मित श्री सीमंधर स्वामी परमात्मा के शिखरबद्ध जिनालय का अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव का पत्रिका लेखन एवं वितरण समारोह सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं गुरुभक्तों की उपस्थिति में हर्षोल्लास पूर्वक सुसम्पन्न हुआ।*
* पूज्य आचार्य प्रवर के पुनीत सान्निध्य में आगामी 30 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2017 तक पंच दिवसीय अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा।*
* श्री मेरु जैन संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका में जय जिनेन्द्र का लाभ श्रीमती फालुबेन ताराचन्दजी शिवलालजी मेहता परिवार निवासी जशवन्तपूरा ने लिया है।*
* समस्त श्रीसंघ से करबद्ध विनती है कि आप सभी सहपरिवार प्रतिष्ठा महोत्सव में पधार कर जिन शासन की शोभा एवं हमारे हर्षोल्लास में अभिवृद्धि करें।*
*निमन्त्रक*
*श्री मेरु जैन संघ,मेरु टॉवर, लालबाग, चिंचपोकली मुम्बई.*



No comments:
Post a Comment