राजनगर के राजमार्ग पर नवकार महामंत्र की भव्य शोभायात्रा
राजनगर (अहमदाबाद) में पुण्य सम्राट गुरूदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म सा की दिव्य कृपा से गच्छाधिपती श्रीमद् नित्यसेन सूरीश्वरजी म सा एवं विशाल श्रमण मंडल ओर साध्वी श्री स्वयंप्रभा जी म सा आदि श्रमणी मंडल की पावन निश्रा में थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ अहमदाबाद के आयोजन में नव दिवसीय नवकार महामंत्र की आराधना संपन्न हुई, ओर आज नवकार महामंत्र की भव्य शोभायात्रा मीठाखली स्थित श्री पुण्य सम्राट प्रवचन मंडप से प्रारंभ होकर राजनगर के राजमार्ग पर होकर नवकार मंडप में संपन्न हुई, शोभायात्रा में नवकार महामंत्र का पट्ट, विश्व पुज्य गुरूदेव श्री ओर पुण्य पुण्य सम्राट गुरूदेव का फोटो को आराधको ने राजाशाही बगी मैं स्थापित कर चल रहे थे, सभी आराधक सफेद परिधान में शोभायात्रा में चल रहे थे जो राजनगर अहमदाबाद के लोगों में आकर्षण ओर अनुमोदना का केन्द्र बना हुआ था, सभी आराधक ने शोभायात्रा के बाद अपनी नव दिवसीय तपस्या का पारणा किया, श्री संघ एवं परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि 9/8/2017 को गच्छाधिपती श्री की पावन निश्रा में मोटेरा मैं साध्वी श्री यथार्थप्रिया श्री जी म सा का मासक्षमण का पारणा संपन्न होगा , विदेश से नवकार महामंत्र की आराधना करने आये गुरु भक्तों ने आज मोटेरा मैं आकर तपस्वी साध्वी भगवंत को तपस्या की शाता पुछ कर धर्मलाभ लिया,9827244175


No comments:
Post a Comment