Advertisement

advertisement

11 सितंबर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष- कोई बड़ा काम अकेले ही करना है और इस पर आपको गर्व भी हो सकता है। न्यायालयीन कामकाज में जीत होने के योग बन रहे हैं। परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। किसी नई तकनीक के कारण आपका कामकाज बहुत सहज और सुगम हो सकता है। कोई नया उपकरण भी आप खरीद सकते हैं। किसी नए विचार पर काम कर सकते हैं। नया विचार, तकनीक आपके लिए बहुत कारगर और लाभदायक साबित हो सकती है। स्थितियों को बदलने की भी तेज इच्छा रहेगी। इससे ज्यादा लोग आपका साथ देंगे। बिजनेस में परिवार की सहायता से सफलता मिल सकती है। नए कारोबार की शुरुआत भी हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। संबंध पहले से और अच्छे हो जाएंगे। कुल मिलाकर आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है।

वृष – आपके मन में कुछ बड़े विचार आते रहेंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। कुछ ऐसे लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं जो आपसे वैचारिक सहमति रखते हैं। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं। अध्ययन में रुचि होगी। बिजनेस या नौकरी के काम से यात्रा हो सकती है। संयम रखेंगे और खुद के लिए कुछ अच्छा काम भी करेंगे। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। एक्स्ट्रा इनकम या बिजनेस बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में कई तरह के आइडिया आएंगे।

मिथुन – करियर में बदलाव के लिहाज से समय ठीक कहा जा सकता है। पुरानी देनदारी भी निपट सकती है। साफ और नपी-तुली बात करने से आप परेशानियों से बच सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद भी आज आपको मिल सकती हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किए गए कामों में फायदा भी हो सकता है। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। सबका सम्मान करें। आपके लिए कुछ फैसलों में सटीकता हो सकती है। नए बिजनेस के लिए की गई कोशिश भी सफल होने के योग हैं। प्रोफेशन में सफलता मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले साथ वाले लोगों से सलाह ले सकते हैं।

कर्क- अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को भी पार्टनर से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। गलत विचारों से भी आप मन ही मन लड़ेंगे। समय के पाबंद रहेंगे तो आपको फायदा हो सकता है। नतीजों का इंतजार करें। इंतजार का फल भी मीठा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से सहयोग मिल सकता है। भ्रमण और मनोरंजन में समय बीत सकता है। अच्छी खबर भी मिल सकती है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है। नौकरी में नया काम मिलने के योग हैं। कुछ नया भी सीखने को मिलेगा। इनकम के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।

सिंह – मेहनत कम करेंगे और फायदा ज्यादा हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के किस्मत वाले घर में है। इससे किसी के साथ आपकी बहुत खास बातचीत भी हो सकती है, जिसका फायदा आपको करियर में मिल सकता है। साथ काम करने वाला कोई व्यक्ति, जो स्वभाव से बहुत ही हंसमुख और विनोदी है, आज आपको करियर से जुड़े किसी मामले में बहुत मदद कर सकता है। आपके मन की बेचैनी भी खत्म हो सकती है। कई तरह के नए-नए विचार भी आपके मन में चलते रहेंगे। खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र के बड़े काम संयम से करें। जिस ढंग से आप बात करेंगे, उससे दूसरे लोग आपके फेवर में हो सकते हैं। संतान के साथ दोस्ती भरा व्यवहार करें। कार्यस्थल पर आपके लिए स्थितियां अच्छी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रह सकता है। किसी से गिफ्ट भी मिलने के योग हैं।

कन्या – मन में चल रहे रोमांस के विचारों को कोई आकार देना आपके लिए जरूरी है। प्रेमी से अपने मन की बात कहना चाह रहे है तो कह दें। आज आप हर चीज पर गौर से ध्यान दें। अपने मन की आवाज सुनने की कोशिश करें। पैसों की किसी भी स्थिति की बारीकी पर ध्यान जरूर दें। आज आप किसी रहस्य को जानने की कोशिश में लगे रह सकते हैं। आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। कारोबार के लिए नए लोगों से कॉन्टैक्ट करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा।

तुला – आपकी कोई बड़ी परेशानी पैसों से सुलझ सकती है। इनकम के कई रास्ते खुल सकते हैं। आज कामकाज भी ज्यादा हो सकता है। जो स्थिति जैसी है, उसे उसी रूप में स्वीकार करने का मन बनाकर रखें। दूसरे लोग चाहे जितने भावुक हों, आप बस खुद को शांत रखने की कोशिश करें। बॉस से बातचीत में आपको सफलता मिल सकती है। बिजनेस में फायदा हो सकता है। साथियों से मदद मिल सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पार्टनर के सहयोग से आप सफल हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम भी पूरे हो सकते हैं और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक- नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग अपने कामकाज से संतुष्ट हो सकते हैं। सितारों की चाल तो कहती है कि बड़े लक्ष्य पर ध्यान दें। वाद-विवाद में सफलता मिल सकती है। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति का व्यावहारिक समाधान निकालने की कोशिश करें। बड़े अधिकारियों से भी बातचीत होने के योग बन रहे हैं। किसी की मदद करने का मौका भी मिल सकता है। दुश्मनों पर जीत होने के योग हैं। आज आपको संबंधों का फायदा भी मिल सकता है। संतान से सुख मिल सकता है। कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

धनु- धन लाभ के बड़े मौके मिल सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में भी अच्छा खासा सुधार होने के योग बन रहे हैं। कुछ अवसरों का फायदा आज आपको मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। निवेश के सुझावों पर फैसला अपने अनुसार ही करें। आज सामने आने वाली समस्याओं को शांति और दिमाग से निपटा लेंगे। आसपास के लोगों या साथ काम करने वालों की तारीफ करें। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। सुख मिलेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। काम धंधा अच्छा चलेगा। कार्यस्थल पर माहौल भी अच्छा मिल सकता है।

मकर- आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। मन भी मजबूत रहेगा। खासतौर पर घर, जमीन-जायदाद से संबंधित कुछ बहुत अच्छे और नए अवसर आपको आज मिल सकते हैं। ऑफिस के कुछ अधूरे मामले निपटाने में आप लगे रहेंगे। आपके मन की शंका भी दूर हो सकती है। जो बदलाव हो रहे हैं, वह आपकी उन्नति के लिए भी जरूरी है। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। परिवार के मामलों में विनम्र रहें। बातचीत और भाषण कला में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी बातों का गहरा असर भी लोगों पर होगा।

कुंभ- आज आप थोड़ी फूर्ति और चिंता दिखाएं, तो मेहनत से भी सफलता मिल सकती है। सोचे हुए काम भी आसानी से पूरे होने के योग बन रहे हैं। चिंताएं मन से निकाल दें। आज आप आने वाले दिनों की योजनाएं भी बना सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य, उम्मीदें और इच्छाओं के बारे में साफ-साफ बात करने का मौका मिल सकता है। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। कुछ बड़े फैसले भी आज आप ले सकते हैं। आपको कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। माता से सुख मिलेगा। दोस्तों से भी मुलाकात होगी। नए कारोबार की रुपरेखा बन सकती है। बिजनेस बढ़ने के योग हैं।

मीन – दोस्त और साथ काम करने वाले लोग आपकी मदद कर सकते हैं। कोई प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। आपके नियमित कामकाज में भी दोस्त आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। कन्फ्यूजन की स्थिति से निपटने की कोशिश में आज आप सफल हो सकते हैं धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं जल्दी ही सुलझ सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होने से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच कोई मामला सुलझने के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं।

No comments:

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib