इसमे पोरवाल जैन परिषद के काफी सदस्यों ने इस सुविधा का उपयोग किया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री मदनलाल मुठलिया, कन्वीनर केवलचंद जैन (किलर ग्रुप), सचिव भरत बी जैन, सह सचिव अमृत टी जैन - कमलेश के संघवी, कोषाध्यक्ष बिहारीलाल चौहान, संकल्पबल के संपादक ललित एम शाह के साथ विभिन्न समिति कन्वीनर एवं सदस्य भी उपस्थित हुए।
प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ चम्पालाल चौहान एवं रहेजा हॉस्पिटल से जुड़े युवा कैंसर के डॉक्टर प्रीतम जैन (हरजी) भी उपस्थित थे।
अस्पताल के अधिकारियों का इस हेतु सम्मान करते हुए संस्था के सहसचिव कमलेश के संघवी ने अपने वक्तव्य में बताया कि सबकुछ योजना अनुसार हुआ तो परिषद, सदस्यो के लिए मुम्बई एवं भारत भर में क्रमशः विभिन्न अस्पतालों से tieup कर विभिन्न सुविधाएं रियायती दर पर मिलने की व्यवस्था करेगी।
इस कार्य मे डॉ फुलचंद जैन का सहयोग सराहनीय एवं अनुमोदनिय रहा। इस कार्य मे संस्था के कार्यकर्ता किशोर आर जैन, राजेश आई जैन, कांतिलाल खेतमलजी, कीर्ति जे जैन, मिश्रीमल जैन, भरत जैन, युवराज जैन, विक्रम मुथा, पारस ज़वेरी के साथ ही
डॉ फुलचंद जैन की धर्मपत्नी का भी विशेष सहयोग रहा।
उल्लेखनीय है कि यह सुविधा परिषद के सदस्यों को ही दी जाएगी। 18 बर्ष से अधिक उम्र के हर पोरवाल जैन को सदस्य बनना आवश्यक होगा।
पुनः आपसे अनुरोध करता हूँ कि आप अधिक सर अघिक संख्या में परिषद से जुड़े।


No comments:
Post a Comment