*भक्ति संगीत में सूरो के बेताज बादशाह विपिनजी पोरवाल और मंच *सरताज भरतजी कोठारी ने भक्ति की मचाई धूम मुंबई में*
*मायानगरी मुंबई में प्रथमबार पर्वाधिराज पर्युषण पर्व दरम्यान जिन भक्ति के भव्यातिभव्य भक्ति कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न साथ ही भक्ति संगीत की दुनिया मे नये युग का प्रारंभ.....*
इस बार पर्युषण पर्व दरम्यान पहलीबार संगीत सम्राट सूरो के जादूगर विपिनजी पोरवाल (बैंगलोर)एवं अपने अनोखे अंदाज में, मोहक आवाज के धनी सधे हुए सशक्त मंच संचालन के लिए प्रख्यात भरतजी कोठारी ,इन दोनों की युगल जोड़ी ने मुंबई के अलग अलग जैन संघो में भक्ति की जोरदार शुरूआत करते हुए आज दिन तक के सभी रिकार्डस को किया ध्वस्त ।
पर्युषण पर्व के दौरान हर वर्ष भक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन होता है लेकिन इस बार आकर्षण का विषय था ।मुंबई मे प्रथमबार पर्युषण पर्व में इस युगल जोड़ी का पदार्पण....
इस युगल जोड़ी ने भक्ति संगीत की दुनिया में भक्ति की जोरदार धमाकेदार प्रस्तुति के साथ भक्ति संगीत की दुनिया मे नयी संभावनाओं को जन्म दिया।
पर्युषण पर्व पर्व के दरम्यान प्रथम दिन गुंदेचा गार्डन लालबाग में भव्य भक्ति का शुभारंभ किया कभी 10बजे से ज्यादा वक्त तक भक्ति नही चलती वहाँ भक्ति करीब रात 12बजे तक चली
दूसरे दिन यानि 19.8.2017को भायखला के सूमेर टाॅवर जैन संघ के तत्वावधान मे दूसरे दिन की महाभक्ति संपंन्न हुई ,और भक्ति का आलम ये कि कोई भी भक्त घर जाने को तैयार न था।इसी संघ में घोषणा की गई कि आने वाले वर्षों में पर्युषण पर्व की सातों दिन की भक्ति इसी युगल जोड़ी से करवाने की कोशिश की जाएगी ।
पर्युषण पर्व के तिसरे दिन जोगेश्वरी स्थित श्री धर्मनाथ जैन संघ में विपिनजी व भरतजी ने अपने बनाए सारे रिकार्ड तोडते एक नया मुकाम हासिल किया शायद ही कोई इनके बनाए रिकार्ड को तोड पाएँगे ।विपिनजी के गाए गीतों और भरतजी के मुक्तक छंदो के साथ शब्दों के जाल ने सबको बाँधे हुए रखा था।
4थे दिन की भक्ति श्री वर्धमान इस्टेट जैन संघ लालबाग में संपन्न हुई ।और इस भक्ति मे एक और इतिहास रचा लोगों का यहा तक कहना था भक्ति तो बहुत देखी परन्तु ऐसी भक्ति आज से पहले ना देखी ना सुनी।और जहाँ कभी किसी संगीतकार या मंच संचालक का बहुमान ना हुआ वहाँ इस युगल का जोरदार स्वागत किया गया।
पाँचवे दिन 22.8.2017 को भायंदर की पुण्यधरा पर सुबह पदमावती नगर में और शाम को प.पू. गुरूदेव श्री नयपद्मसागरजी की शुभ निश्रा में भूतड़ा ग्राउण्ड़ मे श्री पार्श्व प्रेम मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ के तत्वावधान में भक्ति का भूकम्प ही आ गया था ।दो अलग अलग जगहों पर भक्ति कार्यक्रम में भक्ति की इतनी जोरदार प्रस्तुति थी कि इस भक्ति को देखकर लोगो ने दांतो तले अंगुली दबाई।
छठे दिन की भक्ति श्री सुधा पार्क जैन संघ घाटकोपर में भक्ति का एक अलग ही रंग बिखरा ।शांत सुंदर आत्मा को परमात्मा में एकाकार करती संगीत की सूरावलीयों के माध्यम से परमात्मा की भक्ति का एक नया अनुभव वहाँ के भक्तों को हुआ ।ऐसी सुंदर भक्ति सुन भक्त भावविभोर हो रहे थे।और घाटकोपर संघ ने भी पर्युषण पर्व दरम्यान आठ के आठ दिन वहाँ भक्ति करने हेतु आमंत्रित करने की विनंति की है।
और अंतिम दिन यानि 7 वें दिन की भक्ति भायंदर वेस्ट के वेंकटेश पार्क हुई ,जिसमें ना सिर्फ दूसरों के बनाए रिकार्ड वरन स्वयं के बनाए सारे रिकार्ड भी किए ध्वस्त ।
ऐसी भक्ति जिसमें प्रभु भक्ति,देशभक्ति संदेश गीत एक से बढ़कर एक रचनाएँ ।वो विपिनजी पोरवाल जिनका बेटी साॅग यूँ ट्यूब पर कम से कम 3करोड़ लोगो ने देखा व लाईक किया है।
इतने महान कलाकार जिनकी आवाज में एक कशिश एक जादू है ।
साथ ही भरतजी का उत्कृष्ट मंच संचालन ।भरतजी के शब्दों में जो पैनापन ,धार सुनियोजित शब्द- संयोजन की कला है वो विरले ही देखने को मिलती है।
आप दोनों ही जिनशासन के नायाब कोहिनूर है।आप पर माँ सरस्वती की कृपा है ।आप दोनों की युगल जोड़ी ने जिनशासन मे नयी संभावनाओं को जन्म दिया है।
भायंदर के भूतड़ा ग्राउंड में परम पूज्य गुरूदेव श्री नयपद्मसागरजी भी पूरी भक्ति के दरम्यान उपस्थित रहें।स्वयं गुरूदेव का कहना था कि मेनें ऐसी भक्ति नही सुनी।
इस अवसर पर भाजपा के जीते हुए सभी 61 नगरसेवकों का भी बहुमान किया गया
उपरोक्त सात दिनों की भक्ति के दरम्यान समाज के कहीं अग्रणी गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति भी देखने को मिली ।
अंतत यही कहना चाहूँगी की..... *भक्ति संगीत की दुनिया में हो रहा नया आगाज*
*राम-लखन सी ये जोड़ी है अति खास*
*भक्ति की मचायी धूम भाव धरी उल्लास*
*जीवन मे भी इनके सदा रहे उजास*
*जिन शासन को भी है इनसे बड़ी आस*
*रचाते रहे आप इसी तरह जिनभक्ति के रास*
*संगी की पार्श्वभैरव दादा से है यही अरदास*
*खुब खुब अनुमोदना संगीत सम्राट विपिनजी पोरवाल एवं युवा मंच संचालक समाज रत्न भरत जी कोठारी*
✍ *संगीता बागरेचा की कलम से*


No comments:
Post a Comment