Advertisement

advertisement



देसुरी : पंचायत समिति के दादाई ग्राम में देररात एक विवाहिता से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है रानी थाना क्षेत्र के दादाई गांव में 29 अगस्त को गांव के ही एक युवक द्वारा महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी और गांव के ही एक युवक आरोपी राजूसिंह राजपुरोहित ने पीड़िता कंचन के साथ चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया।

आरोपी राजूसिंह गांव में किराणा की दुकान चलाता है। पीड़िता कंचन का पति दिनेश कुमार मजदूरी हेतु जैतारण गया हुआ था, दिनेश कुमार को घटना की जानकारी मिलने पर वह जैतारण से लौट कर गांव आया तथा अपने माता-पिता एवं पीड़िता पत्नी कंचन को ले जाकर रानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रानी थानाप्रभारी दीपसिंह भाटी ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पडताल करने का आश्वासन दिया, परंतु घटना के 23 दिन बित जाने के बाद भी आरोपी राजूसिंह को पुलिस को पकड़ नहीं पाई है।
इस संबंध में पीड़िता कंचन व उसके परिजनों ने पाली एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता कंचन ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं जिसमें से बडा लडका गौतम घटना के वक्त आया और उसने घटनाक्रम देख लिया था।

पीड़िता के सास-ससुर घटना के समय अपने बेरे पर थे। पीड़िता की पारिवारिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। पीड़िता का पति दिनेश कुमार बताता है कि उसके परिवार में वह अकेला कमाने वाला है, घर में बूढ़े मां-बाप हैं जिसमें से पिताजी को दिखाई नहीं देता है, उसका परिवार अत्यंत गरीब हैं। दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी राजूसिंह से पूरा गांव दुखी हैं, वह बहुत ही बदमाश प्रवृत्ति का आदमी है, वह हमें मामले को रफादफा करने तथा जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने पाली पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

No comments:

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib