Advertisement

advertisement



पिछले एक माह पहले शुरू हुए सर्दी के मौसम ने ओखी तूफान के कारण जोर पकड़ लिया है। जयपुर सहित कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है।
हालांकि ओखी के कारण राजस्थान में काेई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं इस बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। रात के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

 जानिए और इस बार में....

- राजस्थान में सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी क्षेत्र में दबाव बनने के कारण राजस्थान में बरसात की स्थिति बनी हुई है।
- जयपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, बारां में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है। साथ ही हवा चलने के कारण सर्दी का असर और तेज हो गया।
- उदयपुर में भी बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे तथा बूंदाबांदी होती रही। इससे सर्दी और तेज हो गई। ऐसा ही हाल बारां, बांसवाड़ा श्रीगंगानगर कर रहा।
- वहीं मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में रुक-रुक कर बरसात हो सकती है।

फसलों के लिए अच्छी
- जहां बरसात से मौसम पलटा है और दिनचर्या प्रभावित हो रही है वहीं इससे किसानों के चेहरे खिले हैँ। राज्य में तैयार सरसों की फसल के लिए यह बरसात अच्छी है। हालांकि मूंगफली वाले किसानों को हिदायत दी गई है। बीकानेर के लूणकरणसर और नोखा में किसानों से कहा गया है कि अगर वे अपनी फसल बेचने मंडी आएं तो तिरपाल से फसल को ढक कर रखें। बरसात का छींटा लगने से मूंगफली खराब हो सकती है।


पूर्वी राजस्थान में हो सकती है बरसात

- मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में छितराई बरसात हो सकती है।

- प्रदेश में सबसे कम तापमान श्रीगंगानगर में 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं इसके बाद 8.7 डिग्री तापमान के साथ चूरू सबसे ठंडा रहा।
- राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 15.00 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

No comments:

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib