गुजरात के राजनगर (अहमदाबाद) में मीठाखली एवं साबरमती सहित अहमदाबाद के विभिन्न स्थानों में अनेक गच्छाधिपतीश्री, आचार्य श्री, उपाध्याय श्री, ओर विशाल श्रमण/ श्रमणी भगवंतो का चातुर्मास चल रहे हैं,अहमदाबाद के श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय जैन त्रिस्तुतिक श्री संघ के आयोजन में गच्छाधिपती श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म सा का भव्याति भव्य चातुर्मास मीठाखली स्थित श्री यतीन्द्र सूरी आराधना भवन में चल रहा है, चातुर्मास में पुण्य सम्राट गुरूदेव की पुण्य स्मृति में अनेक तपस्या हो रही है, 9/8/2027 मोटेरा मैं गच्छाधिपती श्री की पावन निश्रा में *साध्वी श्री यथार्थप्रिया श्री जी म सा के मासक्षमण का पारणा* संपन्न हुआ, मोटेरा मैं पारणा संपन्न करवाने के बाद मीठाखली पधारने से पुर्व गच्छाधिपती श्री का साबरमती श्रीसंघ मैं पदार्पण हुआ जहाँ पर *गच्छाधिपती श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म सा ओर गच्छाधिपती श्री जयधोष सूरीश्वरजी म सा (आचार्य भुवन भानु सूरी समुदाय) का आत्मीय मिलन* हुआ इस पावन प्रसंग पर आचार्य जयसुंदर सूरीश्वरजी म सा, आचार्य श्री हेमचन्द्र सूरीश्वरजी म सा, आचार्य श्री महाबोधी सूरीश्वरजी म सा, आचार्य कल्याण बोधी सूरीश्वरजी म सा, मुनिराज श्री चारित्र रत्न विजय जी म सा, मुनिराज श्री निपुण रत्न विजय जी म सा , मुनिराज श्री प्रत्यक्ष रत्न विजय जी म सा आदि उपस्थित रहे, अविस्मरणीय इस क्षण में पुण्य सम्राट गुरूदेव का पुण्य स्मरण किया गया, पुण्य सम्राट की निश्रा में किये गये जैन शासन के कार्य को याद करते हुए पुर्व मे पुण्य सम्राट गुरूदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी जी महाराजा के साथ मिलन के क्षणो को याद किये, आत्मीय मिलन के क्षणो मैं गुरु भक्त श्री शशीभाई वोरा, अरविंद भाई देसाई ,बीपीनभाई वोरा सहित दोनो समुदाय के अनेक गुरू भक्त उपस्थित रहे, श्री संघ एवं परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि आचार्य श्री महाबोधी सूरीश्वरजी म सा ओर अनेक आचार्य भगवंत ने अहमदाबाद में पुर्व मैं हुये पुण्य सम्राट गुरूदेव के पुण्योत्सव प्रसंग पर पधार कर पुण्य सम्राट गुरूदेव के द्वारा हुये जैन शासन के कार्यों की अनुमोदना की थी, ब्रजेश बोहरा नागदा 9827244175



No comments:
Post a Comment